Skip to main content
15+ Life Changing Quotation This Will Really Change Your Life
कुछ अनमोल लाइन आपके लिए, जो हो सकता है आपके जीवन में कुछ बदलाव ला दे........
मैं यह नहीं कहता कि एजुकेशन इम्पोर्टेन्ट नहीं है, एजुकेशन बहुत इम्पोर्टेन्ट है, उसके बिना आप service भी नहीं कर सकते दुनिया के अन्दर, मतलब कि जिंदगी को काटने के लिए एजुकेशन इम्पोर्टेन्ट है लेकिन जिंदगी जीने से इसका दूर-दूर तक कोई कनेक्शन नहीं है ।
हमेशा कुछ न कुछ सिखने के रास्ते पर अगर आप चलोगे, तो चलते-चलते आपको पता भी नहीं लगेगा, और सच बता रहा हु पता भी नहीं लगेगा कि कब आप लोग नार्मल इन्सान से सुपर इन्सान बन जाओगे ।
अगर में आपका सर किसी पानी से भरे ड्रम में मुह पकड कर उसके अन्दर कर दू, तो आप अपने आप को बचाने के लिए पूरी एनर्जी लगा डोंगे क्योंकि प्रॉब्लम बड़ी है, तो जितनी बड़ी प्रॉब्लम उतनी बड़ी एनर्जी ।
पूरी दुनिया को लग रहा था आप हार मान जाओगे, पूरी दुनिया को लग रहा था आप फ़ैल हो जाओगे, पूरी दुनिया को लग रहा था आप किसी काम के नहीं हो और फिर भी आप कुछ ऐसा कर जाओ कि पूरी की पूरी दुनिया के लिए, सिर्फ अपनी फॅमिली के लिए नहीं, अपने फ्रेंड्स के लिए नहीं, इस पूरी दुनिया के लिए एक inspiration बन जाओ, उसको सक्सेस बोलते है ।
आज की Date में इंडिया में इतनी opportunities है जिसकी कोई हद नहीं, बस यह सोच चाहिए कि जहा सारे लोग का ध्यान है वहा आपका नहीं होना चाहिए ।
कई लोग यह सोच कर के सुसाइड कर लेते है कि इस दुनिया में अच्छी कॉलेज में एडमिशन वाला स्टूडेंट ही सक्सेस हो सकता है, यह बकवास सोच है क्योंकि में आपको ऐसे उदहारण इंडिया में दिखा सकता हु जो बड़ी कॉलेज से नहीं पढ़े और आज बहुत सक्सेसफुल है, यहाँ तक कि इन बड़ी कॉलेज से जो निकले है वो इनके लिए काम करते है ।
आप को पावरफुल बनना है, इसलिए नहीं कि आप किसी को दबा सको, आपको पावरफुल बनना है इसलिए कि कोई आपको दबाद नहीं सके ।
जब आपको ऐसी चीज की खोज करनी है जो आज तक किसी ने नहीं की हो, और यह डिजायर पनप जाये एक बार, तो आपको कुछ करना नहीं पड़ेगा, वो डिजायर आपके जरिये से काम करने लग जाएगा ।
बिज़नस में न दो तरह के लोग होते है, एक होते है जो बाते करते है बड़ी-बड़ी कि जब हजार प्रोडक्ट बिक जाएगी तब ये हो जाएगा वो हो जाएगा लाख रूपए कमाउगा इतने प्रोडक्ट बेच दूंगा वगेरा. मेरे को जब कोई ऐसा मिलता है उसे बोलता हु भाई तेरा पहला प्रोडक्ट कैसे बिकेगा और उसके पास कोई जवाब नहो होता जबकि जवाब यह होना चाहिए कि एक कैसे बिकेगा, अगर एक बिकेगा तो 100 भी बिकेगा 1000 भी बिकेगा ।
The person who knows everything about why and what am I doing and how to do it then nobody can stop him.
जब आपके अन्दर आ जाये की मुझे यह करना है, कितनी भी मुश्किले आने दो मुझे करना है तब पता होगा की अगर मैं यह कर सकता हु, तो मैं यह भी कर सकता, मैं यह भी कर सकता वो भी कर सकता हूँ मैं सब कर सकता हूँ ।
आप कोई पैसा Manufacturing करने वाली मशीन नहीं हो जो पुरे दिन 6-7 घंटे काम करके महीने के कुछ अमाउंट में पैसे बनाते हो, आप एक इन्सान और इन्सान सोच कर कुछ नया करने की काबिलियत रखता है ।
जब आप किसी इन्सान के साथ में कोई भी कोर्स शुरू करते है, और कुछ सालो बाद आपका दोस्त कहा का कहा पहुच गया आप वही के वही रह गए, तो ऐसी स्थिति में बजाये जलने के उस दोस्त के जानने की कोशिश करे की ऐसा क्या वो जनता है जो आप सिखने से रह गए ।
जब भी आप किसी और की बुराई देखते हो तो आप खुद बुरे बन रहे हो, हम वही देखते है जो हम है, अन्दर से किसी अन्दर बहुत सारी कमिया होगी तो उसे दुसरे में सिर्फ कमिय ही नज़र आएगी, अन्दर से कोई बहुत खुश होगा तो उसे दुसरो के अन्दर की ख़ुशी नज़र आएगी, हर इन्सान में अच्छाई भी है और बुराई भी, चॉइस हमारे हाथ में है की हम क्या देखते है ।
आपको हमेशा खुश रहना है, अब सवाल यह उठता है कि खुश कैसे रहे, जब भी आप लाइफ को पॉजिटिव साइड से देखते हो आप खुश होते हो और जब भी आप लाइफ को नेगेटिव साइड से देखत हो आप दुखी होते हो ।
इस दुनिया में असफल इन्सान से भी सीखे और सफल इन्सान से भी, असफल व्यक्ति से उसके असफल होने का और सफल व्यक्ति से उसके सफल होने का कारण ।
अपनी सोच का जो सेण्टर पॉइंट है वो यह रखो कि क्या कुछ ऐसा हो सकता है कि मेरी लाइफ में चाहे कुछ भी हो जाये लेकिन दुःख न हो सिर्फ खुशिया हो, मैं कहता हूँ हां ऐसा हो सकता है, उसके लिए आपको हाइपर एक्टिव बनना होगा यानी हर वक्त प्रेजेंट मोमेंट में जी कर कुछ न कुछ सीखना होगा बजाये हर वक्त दिमाग में कुछ न कुछ सोचने के ।
Comments
Post a Comment